फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस मिले तो बने बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
 गैस आधारित पावर प्लांटों को अगर केेंद्र सरकार से गैस मिल जाए तो यहां पर इतनी बिजली पैदा होगी कि पूरा उत्तराखंड उसे खर्च नहीं कर पाएगा और अतिरिक्त बिजली बेचकर पावर प्लांट पैसे भी कमाएंगे।
विज्ञापन

मगर दुर्भाग्य यह है कि काशीपुर में स्थापित पावर प्लांटों को अभी उचित दर पर गैस नहीं मिल पा रही है।
उत्तराखंड में कई छोटे-बड़े जल विद्युत पावर प्लांट हैं। जो ऊर्जा प्रदेश के नाम से पहचाने जाने वाले उत्तराखंड को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर नहीं बना सके हैं।
इसलिए निजी क्षेत्र की कंपनियां यहां पर गैस आधारित पावर प्लांट लाईं और उन्होंने काशीपुर में गैस आधारित पावर प्लांट स्थापित किया। वर्ष 2010 के आसपास यहां पर सरावंती, गामा, बीटा गैस आधारित पावर प्लांट की नींव रखी गई। सूत्रों के मुताबिक गैस आधारित सरावंती पावर प्लांट में करीब 1800 करोड़ का निवेश किया गया है।
विज्ञापन

   इस प्लांट को दो फेस के तहत चलाया जाना है, इनमें से एक फेस तो करीब तीन साल पहले ही बनकर तैयार हो गया है और उसमें लगे सारे मशीनी उपकरण आदि चार्ज भी हैं।
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने गैस की पाइपलाइन भी सरावंती पावर प्लांट तक पहुंचा दी है। यह पावर प्लांट अगर पूरी तरह से चलता है तो करीब 450 मेगावाट बिजली पैदा होगी। इसी तरह से महुआखेड़ागंज में गैस आधारित गामा और बीटा पावर प्लांट की नींव रखी गई है।
 इन दोनों पावर प्रोजेक्टों में करीब 900-900 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इनसे करीब 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाना है। यह भी पावर प्रोजेक्ट करीब-करीब पूरे हो चुके हैं।
बस इन दोनों पावर प्लांटों तक गेल द्वारा गैस पाइप लाइन का पहुंचाया जाना शेष रह गया है, जबकि खाईखेड़ा गांव में स्थापित सरावंती पावर प्लांट तक गेल ने गैस की पाइप लाइन को पहुंचा दिया है।
मगर इस पाइप लाइन में अभी जो गैस दौड़ रही है, वह काफी मंहगी है। सूत्रों के मुताबिक अभी गेल किसी निजी कंपनी से गैस खरीद करके उसे आगे की फैक्ट्रियों को दे रहा है।
जिस दिन गेल को भारत सरकार के साझा उपक्रमों से गैस मिलने लगेगी, उस दिन ये सस्ती पड़ेगी। तब सरावंती, गामा, बीटा जैसे गैस आधारित पावर प्लांट बिजली का उत्पादन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें