फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गढ़वाल बॉयज ने रुद्रपुर स्टेडियम को 6-1 से हराया

Sun, 31 May 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। सुरेंद्रनगर में आयोजित नेताजी सुभाष नाइट फुटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में गढ़वाल बॉयज ने रुद्रपुर स्टेडियम को 6-1 से शिकस्त दी। चार गोल दागने वाले सचारू डबराल को प्लेयर आफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को खेले गए मैच के पहले ही मिनट में रुद्रपुर के दिव्यांशु ने गोल कर सनसनी फैला दी। 20वें मिनट में गढ़वाल बॉयज़ के जगदीश ने गोल कर स्कोर बराबर किया। दूसरे हाफ के तीसरे,10वें और 13वें मिनट में गढ़वाल बॉयज के सचारू डबराल ने गोल केसाथ हैट्रिक की। 22वें मिनट में हर्ष ने और 27वें मिनट में सचारू ने अपना चौथा गोल कर गढ़वाल बॉयज को 6-1 से जीत दिलाई। इससे पूर्व बाबा तारकनाथ धाम मंदिर समिति पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और सुमित विश्वास सहायक रैफरी, सुनील विश्वास और सुमित मंडल कमेंट्रेटर और समीर साना स्कोरर रहे। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, राजा हलदार, संजीत विश्वास, परेश मंडल, गोविंद सरकार, रंजीत हालदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें