फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मोदी मैदान और गांधी पार्क में भी हर तरफ बिखरा पड़ा है कूड़ा

Thu, 23 Oct 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दीपावली पर्व पर नगर के मोदी मैदान में पटाखा बाजार सजने के साथ ही नगर निगम की अच्छी कमाई हुई थी। इसके साथ ही गांधी पार्क में 14 से 21 अक्तूबर तक निगम की ओर से स्वदेशी दीपावली मेला लगा था। दोनों आयोजन निपट गए मगर जिम्मेदारों ने मोदी मैदान और गांधी पार्क की सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

दीपावली खत्म होने के बावजूद मोदी मैदान में हर तरफ पटाखों की पैकिंग का कूड़ा बिखरा पड़ा है। पटाखा बाजार में सौ से अधिक दुकानों से प्रति दुकान निगम को 1500 रुपये की आमदनी हुई थी। दुकानें हटने के बाद वहां पर सफाई नहीं की गई। यही हाल नगर के बीच में स्थित गांधी पार्क का है। गांधी पार्क में हर तरफ स्वदेशी दीपावली मेले का कूड़ा बिखरा पड़ा है।बुधवार को भी पार्क की सफाई नहीं की गई। मुख्य नगर आयुक्त शिप्रा जोशी का कहना है कि बृहस्पतिवार तक मोदी मैदान और गांधी पार्क की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें