फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैंगस्टर गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Sun, 28 Sep 2025 07:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर काॅलेज में फायरिंग का मुख्य आरोपी है रतनपुरिया
विज्ञापन

रुद्रपुर। कॉलेज के बाहर खुलेआम फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने देर रात अस्पताल पहुंचकर आरोपी से बात की।
विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर को रुद्रपुर कालेज में नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों के समर्थक आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर दरऊ निवासी गैंगस्टर गगन रतनपुरिया ने तमंचे से हवाई फायर झोंके दिया। जिससे कालेज में अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि इस मामले में 25 सितंबर को 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गगन रतनपुरिया सरेंडर करने के प्रयास में किसी व्यक्ति से मिलने जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। शक्तिफार्म क्षेत्र में पहुंचते की पुलिस ने गगन को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी करवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ लिया। उसके एक पैर में गोली गई। जिसे सितारगंज अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद एसएसपी रुद्रपुर से घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। एसएसपी का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान चार राउंड फायरिंग हुई। जिले में बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें