फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश राय खुल्लर बने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
गणेश राय खुल्लर, अध्यक्ष। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव बुधवार को हंगामे के बीच संपन्न हुआ। गणेश राय खुल्लर अध्यक्ष चुने गए। चुनाव में 3344 मतदाताओं में से 3024 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नाजमा बेगम के महिला सचिव पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद सात अन्य पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। बुधवार को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे ते सात पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सत्यवान गर्ग ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे तक चली मतगणना के आधार पर अध्यक्ष पद पर गणेश राय खुल्लर को 1303, अश्वनी जैन को 877 और सिंह स्वरूप भारती को 817 मत मिले। जिसके आधार पर गणेश राय खुल्लर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर जसविंदर ऊफ जस्सी को 1405, अमृत को 1138 और दिनेश को 409 मत मिले जिसके आधार पर जसविंदर को उपाध्यक्ष चुना गया। महिला उपाध्यक्ष पर शीतल यादव ने 1854 मत पाकर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर ललित कोछड़ वायटी ने 1843 मत पाकर जीत हांसिल की। संगठन मंत्री के पद पर ऋषभ सिंघल ने 1108 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रचार मंत्री के पद पर राजकुमार ने 1248 मत पाकर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर बलवीर सिंह गिल ने 1494 पद पाकर जीत दर्ज की। महिला सचिव पद के लिए नजमा बेगम निर्विरोध चुनी गई। कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व चुनाव अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।

बाजपुर के प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विजेता प्रत्याशी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें