फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: UCC के लिव इन रिलेशनशिप कानून का समाज पर होगा गलत असर : गोदियाल

Tue, 25 Feb 2025 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी संरक्षण दे दिया है। इससे समाज पर गलत असर पड़ेगा। राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी संरक्षण दे दिया है। इससे समाज पर गलत असर पड़ेगा। राज्य में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नदियों में खनन का काम दक्षिण भारत की कंपनी को देने के साथ ही जांच का अधिकार भी उनको दिया है। इसका फायदा सरकार में बैठे राजनेताओं को हो रहा है और जनता परेशान है।

विज्ञापन


सोमवार को आवास विकास में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर पत्रकार वार्ता में गोदियाल ने कहा कि सरकार ने मजबूत भू कानून बनाने का दावा किया था लेकिन 2018 के भू कानून को निरस्त कर कुछ प्रावधान जोड़े हैं। सरकार निरस्त किए गए भू-कानून से हुए नुकसान को सार्वजनिक करे। नुकसान की भरपाई के लिए नए कानून में प्रावधान को बताया जाए। वहां किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, डॉ.अजय सिंह, संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, मोनिका ढाली आदि मौजूद रहे।

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की डेमोग्राफी में बदलाव की बात कहा जा रही है। 11 साल से केंद्र में और आठ साल से राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। सरकार इसके लिए दोषी किसे मानती है। कहा कि सरकार सदन में सवालों से भाग रही है। वे जनता के बीच जाकर सवाल उठा रहे हैं। कहा कि तराई या पहाड़ के किसी व्यक्ति और सामाजिक तबके को गाली देने का अधिकार किसी को नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें