फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदरपुर की संस्था उठाएगी जिले के अस्पतालों से जैव चिकित्सकीय कचरा

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जैव चिकित्सकीय कचरे के निस्तारण के लिए बीते दिनों एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अब निर्देश जारी हो चुके हैं। सभी सरकारी अस्पतालों का जैव
विज्ञापन

चिकित्सकीय कचरा गदरपुर की एक संस्था मै. ग्लोबल इन्वायरमेंट सोल्यूशन उठाएगी। इसके लिए उसे प्रतिमाह शुल्क दिया जाएगा। साथ ही रुद्रपुर में ही कचरे का निस्तारण हो सके। इसके लिए करीब ढाई एकड़ भूमि चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं।  

जुलाई के अंत में पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल समेत जैव चिकित्सकीय कचरे एकत्र करने वाली गदरपुर की संस्था के अधिकारियों के साथ एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें बताया कि वर्तमान में गदरपुर की संस्था जिले में केवल काशीपुर और रुद्रपुर सरकारी अस्पताल से ही कचरा एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन


अन्य अस्पतालों की स्थिति की जानकारी नहीं है। गदरपुर की संस्था ने बताया कि छोटे सरकारी अस्पताल अपशिष्ट निस्तारण सुविधा के साथ जुड़ने में असमर्थ है। क्योंकि इनमें निकलने वाला कचरा बहुत कम होता है। जबकि संस्था का शुल्क अधिक है। संस्था काशीपुर अस्पताल से 3300 रुपया और रुद्रपुर अस्पताल से 3500 रुपया प्रतिमाह ले रही है। जिसमें ब्लड बैंक शामिल नहीं है।

उक्त दरें यूपी से ली जा रही दरों से काफी कम है। बैठक में तय हुआ कि गदरपुर की संस्था मै. ग्लोबल इन्वायरमेंट सोल्यूशन सभी सरकारी अस्पतालों से कचरा एकत्र कर निस्तारित करेगी। जिसके लिए प्रतिमाह का शुल्क तय किया गया है। इसके साथ ही कचरे का निस्तारण रुद्रपुर में ही हो सके। इसके लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए।

गदरपुर की संस्था द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई। गठित टीम में एसडीएम गदरपुर, पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर कंसल और जिला अस्पताल के मुख्य अधीक्षक को शामिल किया गया है।   

गदरपुर की संस्था अब जिले के सभी सरकारी अस्पतालों का जैव चिकित्सकीय कचरा एकत्रित करेगी। मैंने एसडीएम गदरपुर को पत्र लिखकर अगस्त के अंत में किसी एक दिन गदरपुर स्थित संस्था का निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन

-डॉ. अंकुर कंसल, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें