फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हादसे में गदरपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित दो घायल

Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाजपुर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हाईवे पर गणेशपुर मोड़ के पास मंगलवार शाम चार बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गइ। एक कार में सवार गदरपुर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति और दूसरी कार में निवासी छोई रामनगर सोनू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर केलाखेड़ा थाने एसआई मोहित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को 112 पेट्रोलियम गाड़ी से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ज्योति अपने पति अनिल राज के साथ काशीपुर से अपने घर गदरपुर जा रही थी। दूसरी कार में सोनू देवी पत्नी कौशल केलाखेड़ा से छोई रामनगर जा रही थी।पुलिस वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें