काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से सीनियर जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान गदरपुर क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर छावनी एकेडमी को शिकस्त दी है।
शनिवार को हाईलैंडर क्रिकेट खेल मैदान में गदरपुर क्रिकेट अकादमी और छावनी स्पोर्ट्स अकादमी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर छावनी अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी गदरपुर अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट खोकर 273 रन बनाए। बलप्रीत सिंह ने 77 और नितिन मनचंदा ने 46 रनों का योगदान दिया। पवन बोरा व दिलीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी छावनी स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 35.5 ओवरों में 232 रन बनाकर ढेर हो गई। अनमोल शर्मा ने 98 और साजिद ने 35 रन बनाए।
वसीम चौधरी ने तीन, नितिन और सतविंदर में दो-दो विकेट लिए। मैच के अंपायर पर्व ठाकुर और अक्षय रहे। मैच की ऑनलाइन स्कोरिंग नमन ग्रेवाल ने की। रविवार को ब्राइट स्टार्ट एकेडमी जसपुर में शेमफोर्ड क्रिकेट एकेडमी और छावनी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा।