फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में जगह-जगर कूड़े ढेरों से उठ रही दुर्गेंध से लोग परेशान

विज्ञापन
खटीमा में राधारमन धर्मशाला के पास डंप कूड़े में मंडराते आवारा जानवर। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नगर के विभिन्न वार्डों में डंप कूड़ा आपको बीमार कर सकता है। इन कूड़े के ढेरों में लावारिस जानवर अपना भोजन तलाशते हैं और इसे सड़कों तक फैला रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पालिका ने कूड़ा नहीं हटाया है। इन कूड़े के ढेरों में लगाई गई आग भी प्रदूषण का खतरा कई गुना बढ़ा रही है। स्टेशन रोड पर राधारमण धर्मशाला, खेतलसंडा खाम, रेलवे पटरी से लगे गड्ढों में डंप कूड़ा और पुराने नागरिक अस्पताल, पीलीभीत रोड लोनिवि परिसर, कंजाबाग, पुराने कस्टम कार्यालय के समीप भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इधर, रेलवे स्टेशन के अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रेलवे कर्मचारी आवास के पास पालिका की ओर से कूड़ा डालने पर आपत्ति की गई है। इसके लिए नगर पालिका परिषद एवं संबंधित सभासद को लिखा जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें