फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: द्वितीय सत्र की कैडेट्स को भी मिलेंगे 3,800 रुपये

Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अब द्वितीय सत्र की एनसीसी कैडेट्स को गणवेश समेत अन्य सामग्री के लिए राशि 3,800 रुपये बैंक खाते में भेजी जाएगी। बी एवं सी प्रमाणपत्र की परीक्षा में बैठने के लिए कैडेट की उपस्थिति 75 प्रतिशत होनी चाहिए। बी प्रमाणपत्र की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यूनिट कमांडिंग ऑफिसर ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा यूनिट कमांडिंग ऑफिसर ने हाल में गूगल मीट की। इस दौरान सरकारी महाविद्यालयों में एनसीसी द्वितीय सत्र की सभी नामांकित एनसीसी कैडेट को भी लाभ दिलाने पर सहमति बनी। एनसीसी तृतीय सत्र 2023-24 की नई कैडेट को बटालियन की ओर से ट्रैक सूट बांटे जाएंगे। लेफ्टिनेंट डॉ. लक्ष्मी देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले सत्र 2023-24 बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को ही सम्मिलित किया गया था। अब दूसरे सत्र की कैडेट्स को भी योजना का लाभ मिलेगा।

पंतनगर विवि के छात्र पेसाला का नामी कंपनी में चयन

पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों से कृषि महाविद्यालय के एमएससी एग्रोनॉमी के छात्र पेसाला संथा कुमार का चयन पीपुल्स एक्शन नेशनल इंटीग्रेशन (पीएएनआई) कंपनी में हुआ है। कंपनी चयनित छात्र को प्रशिक्षण के बाद सालाना 5.40 लाख रुपये पैकेज देगी। विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने चयनित छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। निदेशक सेवायोजन डॉ. केपी रावेरकर व सह निदेशक डॉ. गीता पाठक ने भी सफल छात्र को बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें