फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 12वीं पास 4266 छात्राओं के खातों में जल्द आएंगे 51 हजार रुपये

Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले की 12वीं पास 4266 छात्राओं के खातों में जल्द ही शासन की ओर से 51 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नंदा गौरा योजना में छात्राओं के आवेदनों को शासन में भेज दिया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं के खातों में यह राशि उच्च शिक्षा के लिए भेजी जाती है।
विज्ञापन

2022-23 सत्र में 12वीं पास कर चुकीं 4292 बालिकाओं ने नंदा गौरा योजना में आवेदन किया था। इसमें से 26 बालिकाओं के अभिभावकों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। शेष 4266 बालिकाओं के खातों में 51 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। वहीं दूसरी ओर योजना में जन्मी बालिकाओं के खातों में 11 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसमें 2250 अभिभावकों ने आवेदन किया था, इसमे से फर्जी तरीके से लाभ लेने वाले 55 लोगों पर केस हो गया है। शेष 2195 आवेदन भी शासन में भेज दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नंदा गौरा योजना के आवेदनों को शासन में भेज दिया गया है। शासन की ओर से छात्राओं व जन्मी बालिकाओं के खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें