फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा और नानकमत्ता अस्पताल में खुलेगा जन औषधि केंद्र

Sun, 11 Jun 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खटीमा के उप जिला अस्पताल व नानकमत्ता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही मरीजों व तीमारदारों को जन औषधि केंद्र की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से खटीमा के उप जिला अस्पताल व नानकमत्ता स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के साथ ही रेडक्रास काउंटर खोले जाने हैं। सोसायटी की ओर से लोगों से सीलबंद लिफाफे के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि, पीएम जन औषधि केंद्र में लोगों की सुविधा के लिए 1800 प्रकार की दवाइयां व 285 मेडिकल उपकरण मिल जाते हैं। ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत में दवाइयां मिल जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम जन औषधि केंद्र में आवेदन करने वालों को डी फार्मा व बी फार्मा का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के अवैतनिक सचिव डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि खटीमा व नानकमत्ता में पीएम जन औषधि केंद्र खुलने से लोगों को काफी सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें