फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा होने से फलों की बिक्री में आई मंदी

विज्ञापन
रुद्रपुर सब्जी मंडी में दुकान में बिक रहे फल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
महंगाई के दौर में मौसमी फल भी आम आदमी की पहुंच से बाहर दिख रहे हैं। वहीं ऑफ सीजन फलों के दाम आसमान पर हैं जिससे फलों की बिक्री में भी मंदी आई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर फल मंडी में बिक्री घटने से दुकानदार परेशान हैं। फल विक्रेता परवेज ने बताया कि इस समय सभी फलों के दाम बढे़ हुए हैं। इस वजह से बिक्री में बहुत गिरावट आई है। स्थानीय स्तर पर पहाड़ों में भी सेब की उपलब्धता नहीं है। वर्तमान समय में सेब कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व विदेशों से आ रहा है जिसमें मुख्य रूप से अमेरिका व न्यूजीलैंड से आयात हो रहा है। वहीं नाशपाती, अंगूर, संतरा जैसे अन्य फलों के दाम भी सामान्य से ज्यादा हैं। स्थिति यह है कि बेर भी लेना है तो 70 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खर्च करना होगा।
फलों के दाम प्रति किलोग्राम में
अंगूर - 150 रुपये
काला अंगूर - 200 रुपये
नासपाती - 200 रुपये
कश्मीरी सेब - 120 रुपये
विदेशी सेब - 250 रुपये
अमरुद - 70 रुपये
खरबूजा - 100 रुपये
बेर - 70 रुपये
संतरा - 100 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें