फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्रवृत्ति के लिए बीएड विभाग के खिलाफ मोर्चा

Fri, 20 Feb 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लंबे समय से छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की आस लगाए बैठे विद्यार्थियों का धैर्य बृहस्पतिवार के दिन को जवाब दे गया। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड सत्र 2023-25 के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमिता श्रीवास्तव का घेराव कर उन्हें चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

आक्रोशित विद्यार्थियों का आरोप है कि बीएड विभाग की तकनीकी कमियों और मान्यता प्रक्रिया में हुई देरी के चलते उनका भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रों ने कहा कॉलेज को बीएड की मान्यता एक साल की देरी से मिली जिसके कारण समाज कल्याण विभाग का छात्रवृत्ति पोर्टल बंद हो गया है। कहा कि समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल बंद होने का हवाला देकर छात्रवृत्ति देने से इंकार कर दिया है। कई विद्यार्थियों ने भारी ब्याज पर कर्ज लेकर बीएड की फीस भरी थी। अब छात्रवृत्ति न मिलने से लेनदार उनके घरों के चक्कर काट रहे हैं।
सीएम हेल्पलाइन भी बेअसर
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे कॉलेज प्रशासन से लेकर समाज कल्याण विभाग और सीएम हेल्पलाइन तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। विद्यार्थियों ने सीधे तौर पर बीएड विभाग की कार्यप्रणाली को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रदर्शनकारियों में सना, रीनू, पूजा प्रजापति, शमा, रूपा और गोपेंद्र सहित कई छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन

..........
- बीएड की मान्यता देरी से मिली थी तब तक पोर्टल बंद हो चुका था। हम लगातार पत्राचार कर रहे हैं और शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं ताकि विद्यार्थियों को उनकी छात्रवृत्ति दिलाई जा सके। - प्रो. डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें