फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती से स्वरोजगार तक: 40 महिलाओं ने सीखे जलवायु स्मार्ट खेती के गुर

Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्रामीण महिलाओं को मेहनत का उचित परिणाम दिलाने के उद्देश्य से रीप परियोजना प्रशिक्षण दे रही है। गदरपुर की 40 महिला किसानों को जलवायु स्मार्ट कृषि प्रशिक्षण देकर सवरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें जलवायु आधारित कृषि तकनीक से पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालन से भी आय अर्जित करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रीप के सहायक प्रबंधक अंकित बालियान ने बताया कि प्रशिक्षण में सिर्फ खेती नहीं, आमदनी बढ़ाने का पूरा प्लान बताया गया। पशुपालन विभाग ने बकरी पालन, गौपालन, मुर्गी पालन से स्थायी आय कमाने के गुर सिखाए। डेयरी विभाग ने दुग्ध व्यवसाय से अच्छी कमाई करने की जानकारी दी। महिलाओं को उनके श्रम का अहसास कराते हुए खेती के तौर तरीकों में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। ईटीसी से किशोर परिहार और दीप चंद जोशी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं। इस प्रशिक्षण से महिलाओं को पारंपरिक खेती के साथ-साथ अन्य आय स्रोतों से जुड़ने का अवसर मिला है। कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को केवल कृषि कौशल प्रदान नहीं करता, बल्कि उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करता है। समूह बनाकर काम करने से उन्हें बेहतर बाजार पहुंच और वित्तीय सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें