फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांवों के सरकारी दफ्तरों में फ्री इंटरनेट देगा बीएसएनएल

Thu, 21 Sep 2023 12:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कुमार
विज्ञापन

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी दफ्तरों को एक साल तक फ्री इंटरनेट सुविधा देगी। इस दायरे में गांवों में खुले राज्य सरकार के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक स्कूल, इंटर कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग आदि सरकारी दफ्तरों में बीएसएनएल फाइबर के कनेक्शन दिए जाएंगे।
बीएसएनएल के वरिष्ठ एसडीओ सर्वेश चौहान ने बताया कि भारत नेट राज्य सरकार योजना के तहत यह सुविधा मिलेगी। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी बीएसएनएल को सौंपी है। इसके उपभोक्ता लैंडलाइन पर भी बात कर सकेंगे। उनसे किसी प्रकार का इंस्टॉलेशन शुल्क या मासिक किराया नहीं लिया जाएगा। इसका खर्च उत्तराखंड सरकार वहन करेगी। ऐसा होने पर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी कार्यालय भी ऑनलाइन माध्यम से अन्य क्षेत्रों से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन काम करने की सुविधा होगी आसान
दूरस्थ स्थानों पर सरकारी विभागों का काम ऑनलाइन करने में सुविधा होगी। दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थी अब ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पताल इंटरनेट से जुड़ने के बाद ऑनलाइन कंसल्टेशन की सुविधा ले सकेंगे।



शिक्षा विभाग में उपलब्ध कराई जा रही बीएसएनएल की इंटरनेट सुविधा से ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों को लाभ मिलेगा। हाईस्पीड इंटरनेट से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। - दीपक शर्मा, अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ।

ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विभागों में फ्री इंटरनेट योजना से विभागीय कामकाज में सुविधा मिलने की उम्मीद है। संबंधित कार्यालयों के कर्मचारी किसी भी अधिकारी से सीधे जुड़ सकेंगे। - सर्वेश चौहान, वरिष्ठ एसडीओ, बीएसएनएल।




ग्रामीण डाकघरों में मिलेगी 5जी सुविधा

रुद्रपुर। डाक विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को हाईटेक करने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की दर्पण 2.0 योजना के तहत ग्रामीण डाकघरों से अपग्रेड कर 5जी सुविधा से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रामीण डाकघरों में बेहतर ढंग से कार्य हो सकेंगे।



ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघर में लगे हैंड हेल्ड रूरल इन्फॉरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आरआईसीटी) उपकरणों को अपग्रेड किया जा रहा है। योजना के तहत आरआईसीटी उपकरणों को टैबलेट से जोड़ा जाएगा। अभी ग्रामीण डाकघरों के आरआईटी उपकरण 3जी नेटवर्क पर चलते हैं। आरआईसीटी मशीन से डाकघर में डाक जमा, बुकिंग, डाक रिसीव की जाती है।

छोटी स्क्रीन वाली आरआईसीटी मशीन में 3जी नेटवर्क से चलने के कारण कई बार यह हैंग हो जाती है। इससे संबंधित कार्यों में देरी होती है। सहायक पोस्ट मास्टर संदीप राणा ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण डाकघर 5जी से लैस होंगे। डाकघर के कर्मचारियों को बड़ी स्क्रीन में तेजी से काम करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन




क्या है आरआईसीटी

डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर न्यू इंडिया (दर्पण) योजना के तहत सभी ग्रामीण डाकघरों को तकनीकी सुविधा लेस करना है। इसके तहत सभी ग्रामीण डाकघरों को आरआईसीटी मशीन उपलब्ध कराई गई थी । दर्पण 2़ 0 के तहत आरआईसीटी मशीन को टैबलेट सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिनका संचालन 5जी नेटवर्क से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें