फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मी पर कमेटी के नाम पर लाखो हड़पने का आरोप

विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली में आक्रोशित महिलाओं को शांत कराते एसएसआई। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं कॉलोनी की महिलाओं ने सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी पर कमेटी के नाम पर लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी और रकम दिलाए जाने की मांग को लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

बुधवार को कचनालगाजी कुमाऊं कॉलोनी से महिलाएं कोतवाली पहुंची। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग का एक कर्मचारी कई वर्षों से कमेटी बनाकर रकम जमा करवाता था। इन कमेटियों से करीब 70-80 महिलाएं जुड़ी हैं। बताया कि महिलाओं ने करोड़ों रुपये जमा करवाए लेकिन कमेटी की अवधि पूर्ण होने के बाद भी कर्मचारी यह रकम नहीं लौटा रहा है। उक्त कर्मी दो माह पूर्व अपने घर से सारा सामान समेट कर चला गया। वह हाल ही में काशीपुर लौटा लेकिन कमेटी की रकम का भुगतान करने में आनाकानी कर रहा है।
उधर, अपने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे आरोपी सिंचाई कर्मी ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिलाएं बढ़ा चढ़ाकर रकम बता रही हैं। दोनो पक्षो ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। वहां पर लक्ष्मी ठाकुर, पुष्पा थापा, नरेंद्र सिंह रावत, दीपा थापा, हेमा रावत, गीता पांडे, दीपा ठाकुर, नीरज, श्यामा, ललिता, पुष्पा राना, साक्षी, सरिता, ममता, सर्वेश, मुन्नी बिष्ट, आशा तोमर आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें