फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: फर्जी नोड्यूज से छुड़वाकर बेच दी जमीन

Sun, 12 Feb 2023 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा में पांच किसानों पर फर्जी नोड्यूज बनवाकर बैंक के सवा करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि किसानों ने बैंक में जमीन गिरवी रख कर ऋण लेने के बावजूद फर्जी नोड्यूज जमाकर जमीन छुड़वा ली। इसके बाद जमीन को अन्य को बेच दिया। कोर्ट के आदेश पर बैंक के कानूनी प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोटक महिंद्रा बैंक की स्थानीय शाखा के लीगल मैनेजर भानूप्रताप सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी। इसमें बताया कि वर्ष 2015 में रिजर्व बैंक के आदेश पर आईएनजी वैश्य बैंक का कोटक महिंद्रा बैंक में विलय हो गया था। हालांकि उसके पहले गांव बखपुर, किच्छा निवासी बलविंदर सिंह, रविंदर कौर, सुखविंदर कौर, हरदीप सिंह, किच्छा निवासी रणजीत कौर ने आईएनजी वैश्य बैंक से 75,00,000 रुपये का ऋण लिया और बदले में बैंक में अपनी जमीन गिरवी रखी। गवाह के रूप में बखपुर निवासी बलविंदर सिंह धंजू और उसका भाई पेश हुए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद से ऋण की एक भी किश्त जमा नहीं हुई। यह रकम ब्याज सहित 1,29,13,564 रुपये हो गई है।
प्रबंधक का आरोप है पिछले साल जब उसने ऋण का पूरा विवरण देखा तो पता चला कि किसानों ने बैंक को झांसे में रखकर संपूर्ण ऋण अदा करने का फर्जी नोड्यूज बनवा कर बैंक में गिरवी रखी को जमीन को छुड़वा लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी किसानों ने अपनी जमीन अन्य लोगों को बेच दी। प्रबंधक का कहना है कि कोतवाली पुलिस और एसएसपी कार्यालय में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सभी छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें