फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: सिडकुल की अशोक लीलैंड कंपनी में मांगी स्थायी नौकरी

Sun, 12 Feb 2023 05:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की अशोक लीलैंड कंपनी में स्थायी नौकरी की मांग के लिए हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस नेता हरीश पनेरू समेत कई डिप्लोमाधारियों ने आत्मदाह की चेतावनी दी। करीब चार घंटे तक हुए हंगामे के बाद युवाओं का गुस्सा शांत कराने के लिए जिला प्रशासन ने 10 दिन का समय मांगकर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक सुमित और कांग्रेसी नेताओं की अगुवाई में इंडस्ट्रियल प्रोसेस का डिप्लोमा कर चुके करीब 70 युवा शनिवार को अशोक लीलैंड कंपनी के बाहर एकत्र हुए। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। युवाओं ने कंपनी पर इंडस्ट्रियल प्रोसेस का फर्जी डिप्लोमा देने का आरोप लगाया। कहा कि इस डिप्लोमा से सिडकुल की अन्य कंपनियों में नौकरी नहीं मिल रही है। विधायक सुमित ने कहा कि कंपनी ने चार साल तक युवाओं से स्टाइपैंड में काम करवाया। प्रदेश के 70 फीसदी युवाओं को रोजगार देने के लिए सिडकुल की स्थापना कांग्रेस काल में की गई लेकिन युवाओं को कंपनी से बेरोजगार किया जा रहा है।
डीएम, एसएसपी भी समस्या नहीं सुलझा पा रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व डीएम रंजना राजगुरु ने कई युवाओं को कंपनी में दोबारा रोजगार भी दिलाया था। इसके बावजूद कई प्रशिक्षु बेरोजगार हैं। वहां कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, गौरव जयसवाल, लाल सिंह पवार, मिमांशा आर्या, अमित अधिकारी, भरत नेगी, राकेश पांडे, प्रकाश कंडारी, प्रह्लाद आदि थे।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन से बात नहीं बनीं तो आत्मदाह की चेतावनी देकर अर्धनग्न हुए युवा
रुद्रपुर। कंपनी प्रबंधन से वार्ता करने के बाद समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस विधायक सुमित, नेता हरीश पनेरू समेत अन्य युवाओं ने अर्धनग्न होकर आत्मदाह की चेतावनी दी। यही नहीं हरीश पनेरू ने आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल भी मंगवा लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं का आक्रोश देख एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने मामले का समाधान करने के लिए 10 दिन का समय मांगा।

10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो कंपनी के आगे होगा उग्र आंदोलन
रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने कहा की अगर जिला प्र्रशासन की ओर से 10 दिन के अंदर मामले का समाधान नहीं किया गया तो कंपनी के आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। इससे बचाने के लिए युवाओं को स्थायी नौकरी देकर फर्जी डिप्लोमा देने वालों को सजा होनी चाहिए।

चार साल काम करने के बावजूद एक-दो साल का मिला डिप्लोमा
रुद्रपुर। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने मुक्त विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया कि उसके औद्योगिक प्रशिक्षण सहयोगी संस्थान अशोक लीलैंड में उनसे चार साल तक काम करवाया गया लेकिन किसी को दो साल तो किसी को एक साल का डिप्लोमा दिया गया। सिडकुल की अन्य कंपनियों ने इस डिप्लोमा को फर्जी बताया है।

युवाओं के भविष्य का सवाल है। इसलिए जिन मामलों में जांच करनी पड़े तो की जाएगी। 10 दिन के समय में युवाओं की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। -प्रत्यूष सिंह, एसडीएम, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें