फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। गदरपुर की रजपुरा नंबर एक कॉलोनी निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग दुर्गा सिंह ने कोर्ट को अर्जी दी। इसमें बताया कि आवास विकास रुद्रपुर निवासी अधिवक्ता संतोष नारंग पहले उनके सिविल और क्रिमिनल केस देखता था। बीती 24 जुलाई 2022 को चरनपाल और हरलोक ने उसके साथ मारपीट की थी जिनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए वह अधिवक्ता नारंग के पास गए थे। इसके लिए आरोपी ने उनसे कई प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद नारंग ने उन्हें कई बार कोर्ट में बुलाया लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किया।
विज्ञापन

शक होने पर उन्होंने कोर्ट में जाकर अपनी फाइल के बारे में पता किया तो पता चला कि कोर्ट में दुर्गा सिंह बनाम जागीर सिंह आदि का वाद चल रहा है जबकि उसका जागीर सिंह आदि से कोई मतलब नहीं था। तब उन्हें पता चला कि नारंग ने उनके नाम, हस्ताक्षर, जाति प्रमाणपत्र का गलत इस्तेमाल कर उसके नाम से अपने ससुराल वालों को झूठे केस में फंसा कर परेशान किया है। इसलिए उसने 25 जनवरी को कोर्ट में अपने बयान जिला जज के समक्ष दर्ज करा दिए। आरोप है कि तब से नारंग ने उनको जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 25 जनवरी को पंतनगर थाने में सूचना दी थी। फिर भी रिपोर्ट न होने पर 27 जनवरी को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें