फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: फेसबुक पर बाइक का सौदा कर 1.20 लाख रुपये ठगे, महिला ने मांगी रकम तो आरोपी ने फोन उठाना किया बंद

Fri, 09 Oct 2026 06:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में फेसबुक पर बाइक खरीदने का सौदा कर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। रुपये लौटाने की मांग के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में फेसबुक पर बाइक खरीदने का सौदा कर 1.20 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। रुपये लौटाने की मांग के बाद आरोपी के फोन उठाना बंद करने पर पीड़ित की पत्नी ने तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रांजिट कैंप के गंगापुर निवासी सुमन देवी पत्नी रणवीर प्रसाद दिवाकर ने बताया कि उनके पति ने 28 दिसंबर 2025 को फेसबुक पर समीर खान नाम की आईडी पर यामाहा आरएक्स-100 बाइक देखी थी। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से मिले व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया। बाइक की कीमत 1.60 लाख रुपये बताई गई। सौदा तय होने पर उनके पति ने तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये दे दिए लेकिन बाइक नहीं मिली। इसी बीच पति की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद सुमन ने बाइक के संबंध में संपर्क किया तो आरोपी ने शेष 40 हजार रुपये देने पर बाइक भेजने की बात कही।

विज्ञापन


महिला ने पति की मौत का हवाला देकर अपनी रकम वापस मांगी। आरोपी ने रमजान के बाद रुपये लौटाने का भरोसा दिया लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें