फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर के बार खेल रहे मासूम को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम, घर में पसरा मातम

Tue, 06 Feb 2024 03:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
अदनान का फाइल फोटो
विज्ञापन
काशीपुर। ट्रक की चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम परमानंदपुर निवासी मो. सईद पुत्र नन्हे एसडीएम कोर्ट के पास निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करता हैं। सोमवार को वह काम पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे उसका चार वर्षीय बेटा अदनान घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मासूम को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सईद ने बताया कि बड़ा बेटा असद है। वह मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें