फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहनों में पकड़े गए 16 बेटिकट यात्री

Tue, 25 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन निगम लगातार घाटे से उबर नहीं पा रहा है और बसों के परिचालक निगम को ही चूना लगाने में जुटे हैं। निगम की यातायात टीम ने विशेष चेकिंग अभियान में तीन रोडवेज बसों और एक मैक्स कैब में 16 यात्रियों बिना टिकट यात्रा करते हुए को पकड़ा। एआरएम ने संबधित वाहनों के डिपो को कार्यवाही की रिपोर्ट भेज दी है। दीपावली के मद्देनजर यातायात टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।


निगम की टीम ने हरिद्वार से कालागढ़ जा रही परिवहन निगम की वाहन संख्या यूके 07पीए 0295  की बस को कादराबाद के पास रुकवाकर चेकिंग की। हरिद्वार डिपो की इस बस में अफजलगढ़ से कादराबाद तक 4 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। टीम ने देहरादून डिपो की वाहन संख्या यूके 07पीए 2480  की बस को देहरादून से बीरोंखाल जाते समय थैलीसैंण से बैजरों के बीच सुकई में रोककर उसकी चेकिंग की। इस बस में 7 यात्री थैलीसैंण से बैजरो तक बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए।  रामनगर डिपो की वाहन संख्या यूके 07पीए 1107 की बस जो मनीला से रामनगर आ रही थी। टीम इसकी मरचूला में चेकिंग की।  जिसमें 1 यात्री झड़गांव से रामनगर, 1 यात्री झड़गांव से चिमटाखाल और 1 यात्री मौलेखाल से मरचूला तक  बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा रामनगर डिपो की वाहन संख्या यूके 18टीए 0481 की मैक्स कैब की बैजरो से आते समय धुमाकोट के समीप चेकिंग की। इसमें एक यात्री जड़ाऊखांद से रामनगर तक और एक यात्री जड़ाऊखांद से मरचूला तक बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। यातायात निरीक्षक मित्रपाल सिंह ने जांच रिपोर्ट एआरएम को दी है।  एआरएम महेंद्र कुमार ने इसकी रिपोर्ट को संबंधित वाहनों के डिपो को भेज दिया है। दीपावली को देखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें