फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक पखवाड़े पहले हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। भूरारानी वार्ड 32 निवासी दीपक साहनी ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें कहा कि उसकी बहन निशा की शादी आठ जुलाई 2022 को गोविंद साहनी निवासी भूरारानी के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति, ससुर नथुनी साहनी, सास गीता देवी और जेठ जितेंद्र साहनी कम दहेज लाने की बात कहकर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुराली बहन पर मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे।
आरोपियों ने कई बार मारपीट कर बहन घर से निकारा। उन्हें समझाने के साथ ही रुपये दिए गए। रुपये लेने के बाद भी निशा का उत्पीड़न जारी रहा। बहन ने बेटी को जन्म दिया तो उसका सारा खर्चा उन्होंने ही वहन किया। बेटी पैदा होने के बाद ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ गया।
विज्ञापन

दीपक के अनुसार 27 अप्रैल को गोविंद ने उसके छोटे भाई के मोबाइल पर फोन कर निशा की तबीयत खराब होने की बात कही थी। जब वह अपने माता-पिता और भाई मनोज के साथ वहां पहुंचे तो निशा को जमीन पर लिटा रखा था। उसके शरीर में चोट के काफी निशान थे। ससुराली झगड़ा होने और निशा के फंदा लगाने की बात कह रहे थे।
उसने लोगों को एकत्र करने की कोशिश की तो ससुराली जबरन शव को भूरारानी श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उसने बहन के पति, सास-ससुर और जेठ पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें