फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख में रचा गया था कैबिनेट मंत्री की हत्या का षड्यंत्र

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या के साजिशकर्ता आरोपियों को सितारगंज कोतवाली लाया गया। संव? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या के लिए दी गई सुपारी की रकम में से 2.70 लाख रुपये और एक कार बरामद हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मुख्य अभियुक्त ने कैबिनेट मंत्री की हत्या का षड्यंत्र करते हुए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते रविवार की देर शाम को कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि भाजपा नेता उमाशंकर दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कोटाफार्म सिसौना निवासी हीरा सिंह थाना सितारगंज से पूर्व में गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था। आरोपी हीरा इस मामले में स्वयं को जेल भिजवाने में कैबिनेट मंत्री (पशु पालन डेरी, मत्स्य विभाग व प्रोटोकोल) सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानते हुए उनसे रंजिश रखता है।
सीओ ने बताया कि हीरा ने जेल में रहने के दौरान सिरसा फार्म थाना बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) निवासी सतनाम सिंह से मिलकर मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षड्यंत्र रचा था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद हीरा ने सतनाम के बताए साथी सिरसा फार्म निवासी हरभजन सिंह व नौडांडी थाना बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) के तांत्रिक मो. अजीज उर्फ गुड्डू से मिलकर 20 लाख रुपये की सुपारी दे दी।
विज्ञापन

इसके लिए 5.70 लाख रुपये का एडवांस भी दिया गया। बाकी की रकम काम होने के बाद देने की बात हुई थी। इसकी जानकारी होने पर हीरा के जेल से छूटने के बाद से उस पर नजर रखी जाने लगी। दो अक्तूबर को मंत्री सितारगंज आए थे। उनके विधानसभा भ्रमण के दौरान हीरा ने मंत्री की सभाओं में रहकर रेकी की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 115, 120बी, 121ए व 34 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल को जांच में लगाया। एसपी ने रविवार देर रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और टीम का गठन किया।
सोमवार को पुलिस टीम ने हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी हीरा सिंह व उसके साथियों सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, हरभजन सिंह और अजीज उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। हीरा के कब्जे से रेकी में प्रयुक्त कार और तांत्रिक गुड्डू के कब्जे से सुपारी की रकम में से 2.70 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
टीम में कोतवाल भारत सिंह, एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई कविंद्र शर्मा, चंदन बिष्ट, जगदीश तिवारी, कांस्टेबल कपिल कुमार, नरेंद्र यादव, बलवंत सिंह, भारत भूषण, विनीत कुमार और एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें