शीपुर के पुरानी अनाज मंडी स्थित यूरिया खाद वितरण केंद्र पर पर्ची कटवाते किसान। फोटो स्रोत : संव
काशीपुर। बारिश के बाद धूप खिलने से धान की फसल में यूरिया डालने के लिए अनुकूल मौसम है। इसलिए इफ्को के वितरण केंद्र पर यूरिया खरीदने वालों की भीड़ लग गई। केंद्र में चार घंटे में सात सौ कट्टे यूरिया बंट गए। इस दौरान प्रति किसान के सात कट्टे ही दिए गए। यूरिया लेने वालों में महिलाएं भी लाइन में लगी थी। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज डोभाल ने बताया कि एक कट्टा यूरिया की कीमत तीन हजार रुपये है, लेकिन सरकार किसानों को मात्र 266 रुपये में देती है।