फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रविवार को भी चार उड़ानें हुई रद्द

Mon, 07 Aug 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। तराई में हो रही बारिश अब फसलों सहित हवाई यात्रियों पर भी भारी पड़ने लगी है। तराई में शनिवार शाम से छाए घने बादलों के बीच रविवार दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश से क्षेत्र में दृश्यता बहुत कम रही। शनिवार शाम को ही इंडिगो प्रबंधन ने अपनी चार उड़ानें रद्द कर यात्रियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट में कम दृश्यता के चलते इंडिगो प्रबंधन ने दिल्ली से 8.10 बजे उड़ान भरकर 9.15 बजे पंतनगर पहुंचने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट संख्या 6ई-7156 और पंतनगर से 9.35 बजे उड़ान भरकर 10.25 बजे दिल्ली पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-7325 को रद्द कर दिया। इसके यात्रियों को दिल्ली से आने-जाने वाली दूसरी फ्लाइट में यात्रा की अनुमति दी गई।
पंतनगर से 12.15 बजे उड़ान भरकर 13.40 बजे जयपुर पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-7027 और जयपुर से 13.05 बजे उड़ान भरकर 14.40 बजे पंतनगर पहुंचने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-7482 को भी रद्द कर दिया गया। इनके यात्रियों को किराया वापस लेने या सड़क मार्ग से भेजने का विकल्प उपलब्ध कराया गया। फ्लाइट संख्या 6ई-7324 दिल्ली से 10.55 बजे उड़ान भरकर 11.55 बजे पंतनगर पहुंची और 15.00 बजे दिल्ली के लिए वापस गई। लखनऊ-पंतनगर फ्लाइट का रविवार को शेड्यूल नहीं था।
विज्ञापन



पहली जुलाई से अब तक 34 उड़ानें रद्द
पंतनगर। 29 जून को उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देते ही शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी तक बदस्तूर जारी है। इसके चलते कम दृश्यता में अब तक 34 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इनमें पहली जुलाई को दिल्ली-पंतनगर की दो, छह को चार, सात को दो, आठ को दो, 13 को दो, 15 को दो, 18 को चार, 29 को दो, पहली अगस्त को दो, दो को दो, पांच को दो और छह अगस्त को रद्द चार उड़ानें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें