फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में चार दिनी प्रभाग योजना वर्ग शुरू

Fri, 19 Jul 2024 04:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एकल अभियान प्रभाग पी-5 का चार दिनी प्रभाग योजना वर्ग का बृहस्पतिवार को मेलाघाट रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शुभारंभ हुआ। मां भारती के चरणों में द्वीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल विभाग के विभाग प्रचारक इंद्र मोहन, मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल सिंह, केंद्रीय सह अभियान प्रमुख दीप कुमार, वर्गाधिकारी जगदीश पांडेय ने सामूहिक रूप से शुभारंभ किया। संभाग अभियान प्रमुख अरविंद कन्नौजिया ने बताया कि इसमें संभाग उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व ब्रजमंडल से 53 सेवाब्रती प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहां प्रभाग अध्यक्ष गार्गी चौहान, प्रभाग उपाध्यक्ष शांति पांडेय, भुवन चंद्र पांडेय, लाल सिंह दायमा, इंद्रा चंद, सुनील रैदानी, जितेंद्र सिंह, विष्णु शर्मा, वंदना गौड़ आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें