फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मामूली कहासुनी होने पर भिड़े दो पक्ष, हंगामा

Fri, 19 Jul 2024 04:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर अंडा ठेला स्वामी और उसके पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस से तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला राजीवनगर निवासी एक व्यक्ति बेरिया दौलत रोड एसडीएम कार्यालय के सामने अंडे का ठेला लगता है। उसी के पड़ोस में एक व्यक्ति का खोखा है। बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। शोरगुल होने पर ठेला स्वामी का बेटा और दूसरे पक्ष के समर्थक भी आ धमके। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी तीखी झड़प हो गई। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें