फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, कबाड़ी सहित चार धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में हुई चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पंखे सहित अन्य सामान बरामद किया है। चोरी करने वाले दो युवक नशे के आदी हैं जबकि दो आरोपी चोरी का सामान खरीदते थे। चारों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ अमित कुमार ने कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 21 मई को गुड़ मंडी में स्थित राजकुमार अरोरा के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में चोरी हुई थी। चोर गोदाम से पंखे, गीजर सहित अन्य सामान चुरा ले गए थे। राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरों को चिह्नित करने के लिए टीमों को लगाया गया था।
बीते 26 मई की रात मुखबिर की सूचना पर सुभाष कॉलोनी में स्थित सलमान निवासी ग्राम धनपुरा थाना भोट रामपुर (यूपी) की कबाड़ की दुकान में अंकुश साही निवासी गांधी कॉलोनी और किशोर सैनी निवासी ग्राम महतोष गदरपुर को चोरी का सामान बेचते पकड़ा गया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर टीटू बंसल निवासी गांधी कॉलोनी के घर से चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में अंकुश और किशोर ने बताया कि वह छह माह से गोदाम से सामान चोरी कर रहे थे। सामान चोरी करने के बाद कबाड़ी सलमान और टीटू को सस्ते दामों में बेचते थे। सीओ ने बताया कि पकड़े गए टीटू की रोडवेज बस अड्डे के पास चाय की दुकान है।
अंकुश और किशोर नशे के आदी हैं। दोनों चोरी का सामान बेचने के बाद मिले रुपये से नशीले पदार्थ खरीदते थे। आरोपियों की निशानदेही पर 21 सीलिंग फैन, एक गीजर, एक वॉल फेन, एक डिब्बा एमसीवी बरामद हुआ है। गोदाम से चोरी हुआ अधिकांश सामान बरामद हो चुका है।
गोदाम सहित कई दुकानों के सीसीटीवी खराब
रुद्रपुर। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दुकानदार दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनकी देखरेख पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस गोदाम में चोरी हुई थी, वहां के सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे।
इसके साथ ही गोदाम के आसपास की दुकानों में लगे पांच सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाए गए। यदि कैमरे सही होते तो चोर जल्दी पकड़ में आ जाते। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों में लगाए सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने की अपील की। कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी इस संबंध में सहयोग करें। बताया कि पकड़े गए आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। (संवाद)
चोरी हुआ 51 किलो का घंटा बरामद, सगे भाई गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने हनुमान मंदिर से चोरी हुए 51 किलो के घंटे को बरामद करने के साथ ही चोरी में लिप्त दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। बरामद घंटे की कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गए दोनों भाई नशा करते हैं और कुछ महीने पूर्व ही उनका पिता एनडीपीएस के मुकदमे में जमानत पर छूटा है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि 24 मई की रात किच्छा रोड स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने 51 किलो का घंटा चोरी कर लिया था। बुधवार की रात रंपुरा चौकी इंचार्ज अनिल जोशी की अगुवाई में टीम ने ब्लॉक रोड पर बाइक से जा रहे शाहरुख और सलमान निवासी खेड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया घंटा भी बरामद हुआ। आरोपी घंटे को बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से मिली बाइक को सीज किया गया है। इधर, मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें