फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीस किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार गिरफ्तार, आरोपी से उपकरण भी बरामद

Sat, 04 Jan 2025 05:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर

सार

काशीपुर में पुलिस व गोवंश स्क्वायड टीम ने प्रतिबंधित मांस बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मांस काटने के उपकरण भी बरामद किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर आईटीआई थाना पुलिस व गोवंश स्क्वायड टीम ने प्रतिबंधित मांस बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मांस काटने के उपकरण भी बरामद किए।

आईटीआई थाना पुलिस व गोवंश स्क्वायड टीम को शुक्रवार की रात गांव गुलड़िया में प्रतिबंधित पशु का वध किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर स्क्वायड के प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार सिंह, पैगा चौकी प्रभारी एसआई कुंदन सिंह रौतेला ने टीम के साथ गांव गुलड़िया के एक मकान पर छापा मारा। टीम ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर 30 किलो मांस बरामद कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम नाजिम, अकील व आजम निवासीगण गांव गुलड़िया और शाहनवाज निवासी गांव फरीदनगर तहसील ठाकुरद्वारा (यूपी) बताया। चारों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से कुल्हाड़ी, छुरी और लकड़ी का गुटका भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी प्रकाश चंद्र वैष्णव ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें