फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी की बाइक और मोबाइल समेत चार गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर चार आरोपियों को दो तमंचे और दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि 31 जुलाई को रामनगर वन गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने बाइक और मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 अगस्त को सूत मिल हाईवे के पास बाइक चोर गिरोह का सरगना राकेश अपने साथियों के साथ खड़ा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की बाइक और मोबाइल दोनों बरामद कर लिए। आरोपियों ने अपना नाम राकेश कुमार व वीरेंद्र सिंह निवासीगण मोहल्ला भूप सिंह, मोहित कुमार व शिवम निवासी मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नशा करते हैं। नशे की पूर्ति के लिए ढाबे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी बाइक चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें