फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गवाही देने से नाराज चार अभियुक्तों ने युवक को पीटा

Sun, 25 Jan 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी दर्शन सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि वर्ष 2021 में उसके बेटे बलविंदर सिंह उर्फ सोनू व जगमीत पर ग्राम के ही प्रेमपाल, समरपाल और अभिषेक और अमन ने जानलेवा हमला किया था। इसका मुकदमा वर्तमान में न्यायालय द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपियों के परिजन अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। बताया कि बलविंदर सिंह उर्फ सोनू व जगमीत ने अदालत में अपने बयान दिए हैं। आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते 30 दिसंबर 2025 की शाम बलविंदर सिंह उर्फ सोनू खेत से घर लौट रहा था। तभी चकरोड पर समरपाल, सतपाल, सुमित और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसको घेर लिया। समरपाल ने उसके बेटे बलविंदर सिंह के सीने और पेट पर चाकू से वार कर लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी समरपाल, सतपाल, सुमित और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें