फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन चालक पर दो माह बाद प्राथमिकी दर्ज

Sun, 25 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। टिहरी गढ़वाल स्थित रानीचैरी के ग्राम साबली की मूल निवासी और पंतनगर विवि परिसर के फूलबाग सेंटर की हाल निवासी पूजा ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसके पति सुभाष बढौनी पुत्र रोशन लाल बीती 20 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे अपनी साइकिल से हल्दी में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लोरीकल्चर के सामने एक बाइक संख्या यूके 18/वी 0306 के चालक ने उसके पति की साइकिल में टक्कर मार दी थी। 26 दिसंबर की रात उनके पति की दुर्घटना में आई चोटों के कारण मौत हो गई। पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें