फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य विद्यालय जनजाति समुदाय के बच्चों के लिए वरदान : आर्य

विज्ञापन
बाजपुर में विरोध करने जा रहे सपाईयों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गांव दियोहरी में सोमवार को 17 करोड़ की लागत से बनने वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया। आर्य ने कहा कि एकलव्य विद्यालय जनजाति समुदाय के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान समाजसेवी हरमिंदर सिंह लाडी ने आर्य को तलवार और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि गांव दियोहरी में सीलिंग से निकली 15 एकड़ भूमि एकलव्य विद्यालय के नाम हो चुकी है। भवन निर्माण का जिम्मा पेयजल संशोधन विकास निर्माण निगम को सौंपा है। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने की बात कही। भवन निर्माण होने तक विद्यालय किराए के भवन में चलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लेकर चल रही है, जो बुलंद हो रहा है।
आर्य ने कहा कि क्षेत्रवासियों को भरपूर पानी मिले इसके लिए बाजपुर के गांव ढकिया और रजपुरा में 13 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजनाओं का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया है। उनका मकसद हर गांव में स्वच्छ पानी उपलब्ध हो। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है छीनने का नहीं। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

समारोह में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति अध्यक्ष राजेश कुमार, सुरेश परिहार, हरमिंदर सिंह लाडी, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, कुलविंदर किंदा, डीके जोशी, राजकुमार, हाजी अमीर अहमद, रामचंद्र, शेर सिंह, रविंद्र बजाज, दलजीत सिंह रंधावा, विवेक सक्सेना, गोपाल कोछड़, पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपा, गंगा देवी, रजनी, तेजिंदर सिंह, हरजसपाल सिंह, विकास, राहुल वर्मा आदि थे।
शिलान्यास को सीएम का आना था, एनवक्त पर कार्यक्रम रद
बाजपुर। गांव दियोहरी में प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एन वक्त पर दौरा रद्द हो गया, जिससे प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां धरी रह गईं। सीएम रावत के पहुंचने पर किसानों, श्रमिकों और अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से विभिन्न मांगें प्रमुखता से रखी जानी थीं।
उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित तीन सूत्री मांग, भाजपा जिला प्रतिनिधि विमल शर्मा ने स्टांप पेपर पर खरीदी गई भूमि पर लाभार्थियों के आवास बनाने, किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित चार सूत्री मांग पत्र, बुक्सा जनजाति कल्याण समिति की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को ज्ञापन सौंपकर सीएम के समक्ष मांगों को रखकर हल कराने की गुजारिश की।
इसके अलावा अन्य लोगों ने कई मांग पत्र आर्य को सौंपे। एकलव्य आवासीय स्कूल बनने से बुक्सा समाज ने सीएम रावत और यशपाल आर्य का आभार जताया है।
विरोध करने जा रहे पांच सपाई गिरफ्तार
बाजपुर। शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने की सूचना पर समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद यादव, शाकिर, राहुल यादव, उज्ज्वल, सादक सोमवार को ब्लॉक कार्यालय के सामने काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इसी समय कोतवाल एनबी भट्ट ने पुलिस बल के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल भट्ट ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम में विरोध करने जा रहे पांच सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। सीएम का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना पर उन्हें छोड़ दिया।

बाजपुर में कैबिनेट मंत्री आर्य को तलवार और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते समाज सेवी।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर में एकलव्य आवासीय एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें