फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 2.85 करोड़ से बनने वाली तीन सड़कों का किया शिलान्यास

Thu, 07 May 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विधानसभा क्षेत्र में 2.85 करोड़ से बनने वाली तीन सड़कों का विधायक ने शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोनिवि के एई नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण के लिए 2.85 करोड़ रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इनमें अमानगढ़ से बगीची तक दो किमी दूरी की सड़क के लिए 1.13 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह कलियावाला गुरुद्वारे से मेघावाला की ओर सड़क के लिए 87 लाख और आसपुर से पूरनपुर मार्ग निर्माण के लिए 84.85 लाख रुपये मिले हैं। इन सभी मार्ग की दूरी दो किमी है। बुधवार को इनके निर्माण से पहले विधायक आदेश सिंह चौहान ने इसका शिलान्यास कर गुणवत्ता पूर्व मार्ग निर्माण के निर्देश दिए। उधर, विधायक ने अपनी निधि से बनने वाले ठाकुर मंदिर परिसर में एक कमरे के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इस दौरान शैलेंद्र गहलोत, सर्वेश सिंह, राहुल गहलोत, हरीश, अभिषेक आदि थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें