अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन का तीसरा स्थापना दिवस मनाने हुए मोहल्ला बांकेनगर स्थित श्री बालाजी घाटा मंदिर में हवन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कोरोना से मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वहां परिषद के विभागाध्यक्ष भगवंत मियान, नगर अध्यक्ष विनीत मठपाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, आलोक खुल्बे, कमला मठपाल, निकिता जोशी, गरिमा कांडपाल, श्रेया शर्मा, प्रियांशु सक्सेना आदि थे।
इधर, खटीमा में कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्मशाला, हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ किया। बाद में कुमाऊं अध्यक्ष रोशन रावत की अध्यक्षता एवं नगर अध्यक्ष संजू सक्सेना के संचालन में हुई बैठक में घर-घर जाकर कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। बैठक में मास्क वितरित करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहां राष्ट्रीय महिला परिषद कुमाऊं अध्यक्ष पदमा अवस्थी, नागेंद्र कुमार, रोशन गर्ग, प्रतिभा चंद, हेमलता, सागर सरकार, सुखरानी, घनश्याम मौर्य, विक्की सक्सेना आदि थे।