फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व रिसीवर को फौरन रिहा करने के आदेश

Tue, 14 Jul 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में चढ़े सोना, चांदी गबन के आरोप में 20 जून से हल्द्वानी जेल में बंद नानकमत्ता साहिब के पूर्व रिसीवर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञानी स्वर्ण सिंह को हाईकोर्ट ने तत्काल रिहा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 साथ ही रोक के बावजूद उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिनेशपुर के एसओ को मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। नानकमत्ता के पूर्व रिसीवर को हाईकोर्ट ने नानकमत्ता में दान में आए सोना, पैसों इत्यादि के गबन के मामले में गिरफ्तारी पर पहले ही स्टे दे रखा था।
विज्ञापन

कोर्ट के इस आदेश के बावजूद दिनेशपुर के एसओ ने स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से कहा गया था कि वह 96 वर्ष के व्यक्ति हैं और पूर्व में सरकार की ओर से रिपोर्ट पेश की गई थी कि नानकमत्ता में आए दान को दिल्ली में ले जाकर सोने का कलश बनाकर नानकमत्ता में स्थापित कर दिया था, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन


 उसके बावजूद याचिकाकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकरण में महेंद्र सिंह ने 2014 में गबन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें