फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को किया याद

विज्ञापन
रुद्रपुर के राजीवनगर में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादगी के साथ मनाई। बृहस्पतिवार के राजीवनगर में माल्यार्पण के दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आज कोरोना की बीमारी को देखते हुए और लॉक डाउन का पालन करते हुए कंप्यूटर युग के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी है। स्व.राजीव ने देश को एक नई दिशा दी थी। प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा ने कहा कि एक ऐसे जननायक जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। उन्होंने देश में कई सकारात्मक बदलाव किये थे।आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत उन्होंने की थी। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया। वहां पर नगर महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोड़ा, खगोपति बिश्वास, विमल घरामी, संजय आईस, गौतम घरामी, जयदेव मादक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें