काशीपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट को शिकायत पत्र देती आशा कार्यकत्री।
- फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारन्टीन किया गया है। क्षेत्रों में अधिकांश लोग बाहर घूमते रहते है। स्वास्थ्य, पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही की जाती है। बुधवार को वार्ड नंबर 10 वैशाली कालोनी निवासी आशा कार्यकर्ता मीना रावत ने संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाया गया कि भारी संख्या में लोग बाहर से आये हैं, जिन्हें होम क्वारन्टीन किया गया है। खास बात यह है कि अधिकांश लोगों के घरों पर क्वारंटीन अवधि नोटिस भी चस्पा नहीं है। नियमों का उल्लंघन कर लोग घरों के बाहर घूम रहे है। जिसके चलते क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना हुआ है, जिसकी शिकायत सीएमएस ओर पुलिस से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। उन्होंने होम क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों के आगे नोटिस चस्पा कराने की मांग की।