फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ऑडियो मामला: पूर्व विधायक ठुकराल को दो बार नोटिस, अब तक नहीं दिया वॉइस सैंपल

Tue, 24 Nov 2026 11:09 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को दो बार नोटिस भेजकर वॉइस सैंपल मांगा है। इसके बावजूद अब तक पुलिस को उनका वॉइस सैंपल नहीं मिला है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को वॉइस सैंपल देने के लिए दो बार नोटिस भेजा है। पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद अब तक ठुकराल ने पुलिस को उनका वॉइस सैंपल नहीं सौंपा है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को मीना शर्मा ने कोतवाली रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके एक साथी ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान विवेचक ने वायरल ऑडियो से जुड़े मूल वॉइस सैंपल जुटाने के साथ ही गवाहों के बयान भी दर्ज किए। ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज की पहचान और पुष्टि के लिए पूर्व विधायक का वॉइस सैंपल आवश्यक माना गया। इसके लिए 17 अक्तूबर 2026 को पहला नोटिस भेजा गया। इसके बाद 19 नवंबर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से दूसरा नोटिस भेजकर सैंपल देने को कहा गया। दो नोटिस भेजे जाने के बाद भी पुलिस को सैंपल नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें