फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पूर्व विधायक ने सीईसी से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Sat, 08 Aug 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सितारगंज विधानसभा की ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक नारायण पाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को ज्ञापन भेजकर एसआईआर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पाल ने आरोप लगाया कि एक संगठित राजनीतिक समूह विपक्षी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को चिह्नित कर रहा है। यह समूह उनके खिलाफ बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज करा रहा है ताकि उन्हें मतदाता सूची से बाहर किया जा सके। ज्ञापन में कहा गया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद एक ही समूह के लोगों ने बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कई मामलों में एक व्यक्ति ने चुनाव आयोग की तय सीमा से अधिक आपत्तियां दर्ज की हैं। उन्होंने ज्ञापन में कुछ नामों और आपत्तियों के क्रमांक का भी उल्लेख किया है। उनका आरोप है कि यह निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है।
विज्ञापन

पाल ने सीईसी से विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने फर्जी और नियमों के विरुद्ध दर्ज सभी आपत्तियों को निरस्त करने को कहा। साथ ही, संलिप्त लोगों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या बीएलओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें