फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जल रहे जंगल और सरकार शराब के ठेकों की ब्रांच खोलने में जुटी: गोदियाल

Sat, 15 Jun 2024 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल। संवाद - फोटो : रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के जंगल आग से धधक रहे हैं। अल्मोड़ा में हुई वनाग्नि की घटना में चार वनकर्मियों की मौत हो गई है, जो बेहद दुखद है। प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान खनन और शराब बेचने में है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता के बीच स्थानीय मुद्दे मजबूती से न रखने के कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आवास विकास में विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान गणेश गोदियाल ने अल्मोड़ा अग्निकांड को सरकार की नाकामी करार दिया। कहा कि बुरी तरह झुलसे कर्मी हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां अस्पताल की हालत खस्ता है। शराब की दुकानें आवंटन के साथ सब ब्रांच खोलने की नीति भी बनाई गई है। बैंक व स्कूलों की ब्रांच खुलते तो देखा, लेकिन अब शराब के ठेकों की ब्रांच खुल रही हैं।
उन्होंने कहा कि सत्ता के नेता घमंड में हैं कि उनकी पार्टी और एक नेता के नाम पर वोट मिल जाएंगे। आने वाले समय में जनता अपने विवेक पर इसका निर्णय करेगी। उन्होंने आम चुनाव हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पार्टी ने टिकट दिया, लेकिन कम समय की वजह से गांव तक लोगों के बीच अपनी बात नहीं रख सके। देश व प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई व बेटियों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। पंजाब व हरियाणा में इन मुद्दों पर जनादेश मिला। उन राज्यों के मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों को अपना मुद्दा समझा। रेसलर बेटियों के दुर्व्यवहार व अग्निवीर पर मतदाताओं ने इसे गंभीरता से लिया और भाजपा को उनकी हैसियत बता दी। अग्निवीर पर दोनों राज्यों ने आइना दिखा दिया। जनता के जनादेश पर सड़क और सदन तक मामलों को लेकर संघर्ष करेंगे। वहां किच्छा तिलकराज बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें