फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध कटान की रोकथाम को वन कर्मियों ने की गश्त

Wed, 30 Apr 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में वन क्षेत्र में गश्त करते वन कर्मचारी।
विज्ञापन
खटीमा। जंगलों में पेड़ों के अवैध कटान व वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को सुरई रेंज के वन कर्मियों ने गश्त की। इस दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा तक और सेमलकुआं आदि क्षेत्रों में करीब 16 किलोमीटर से अधिक दूरी तक गश्त की गई। वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि जंगलों में वनाग्नि और अवैध पातन की घटनाओं की रोकथाम और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गश्त की गई। लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। वहां पर ओमकार सिंह, हेमचंद्र जोशी, सतपाल सिंह, राहुल कुमार, यशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, लालाराम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें