फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फॉरेस्ट रेंजर संयुक्त परीक्षा में शामिल हुए 1336 अभ्यर्थी

Mon, 19 May 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में लोक सेवा आयोग की तरफ से सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी और रेंजर की संयुक्त परीक्षा हुई। कुल छह केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 30 फीसदी से अधिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को हुई परीक्षा में कुल 2068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1336 उपस्थित हुए जबकि 732 ने परीक्षा छोड़ दी। रुद्रपुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर बाईपास पर आवंटित 384 में से 239, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजिलपुर महरौला में 220 में 130, बालिका इंटर कॉलेज पंतनगर में 218 में से 139 और शिक्षा भारती सेकेंडरी स्कूल निकट डिग्री कॉलेज कूर्मांचल कॉलोनी खटीमा में 485 में से 317 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
श्री गुरुनानक सेकेंडरी स्कूल काशीपुर कुंडेश्वरी रोड में 384 में से 259 और साई पब्लिक स्कूल कुंडेश्वरी रोड काशीपुर में 377 में से 252 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें