फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णिम भारत के लिए नौनिहाल करेंगे देश का भविष्य तय

विज्ञापन
सितारगंज शैली स्कूल में मेधावियों को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व स्कूल के सीएमड - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को स्वर्णिम भारत बनाने की ओर ले जा रहे हैं। इसमें देश के नौनिहाल भारत का भविष्य तय करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों के अफसरों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस वर्ष शैली स्कूल के बोर्ड टॉपरों को भी प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को शैली स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विद्यालय के सीएमडी राजेश शैली, प्रशासनिक अधिकारी इंदु शैली ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों से मौजूद जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहां सरकारी अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिलाषा पांडे, प्रधानाचार्य अमृता पांडे, संतोष नेगी, पुष्कर सिंह नेगी, शिवकुमार मित्तल, विजय सलूजा, कमल जिंदल, राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय सिंह, अजीत सिंह जोशन, संतोष मिश्रा, पीसी बहुगुणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें