काशीपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता अतिथियों के साथ। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन हो गया।
रविवार को आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि भारतीय बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष अलकनंदा अशोक, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, जिला सचिव वीके सक्सेना, उत्तराखंड टीम चयनकर्ता भास्कर तिवारी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन ने शुभारंभ किया। मैच में बालिका एकल अंडर-19 की विजेता अवंतिका पांडे रहीं और बालक एकल अंडर-19 में शिवम मेहता विजेता रहे। बालिका एकल अंडर-17 में मनसा रावत विजेता रहीं। बालक एकल अंडर-17 में ध्रुव नेगी प्रथम रहे।
वहीं मिक्स डबल्स अंडर-17 प्रतियोगिता में सिद्धार्थ और मनसा कि जोड़ी पहले स्थान पर रही। मिक्स डबल्स की अंडर-19 प्रतियोगिता में शशांक छेत्री और आन्या चौहान की जोड़ी अव्वल रही। बालिका डबल्स अंडर-17 में अनुष्का जुयाल और मनसा रावत की जोड़ी पहले स्थान पर रही। बालक डबल्स अंडर-17 में निश्चल चंद और सचिन रावत की जोड़ी विजेता रही। बालिका डबल्स अंडर-19 में आन्या चौहान और मनीषा रावत की जोड़ी विजेता रही।
बालक डबल्स अंडर-19 में ध्रुव नेगी और शशांक की जोड़ी विजेता रही। प्रतियोगिता में मैच रेफरी की भूमिका आरती, मनोज, आदित्य, मनीष ने निभाई। समापन समारोह में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल भेंटकर सम्मानित किया। यहां मैच ऑफिशियल्स उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, डिप्टी रेफरी मानस शाह, पवन गुप्ता, रघुनाथ, उज्ज्वल मौजूद रहे। संवाद