फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटे की करतूत पहली बार कमजोर पड़े बेहड़, फफक-फफक का रो पड़े

Fri, 23 Jan 2026 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। साफगोई और दमदार नेता के तौर पर मशहूर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ 69 वर्ष की उम्र पर अपने बेटे सौरभ बेहड़ की एक करतूत से पहली बार कमजोर पड़ गए। प्रेस कांफ्रेंस में फफक-फफक कर रो पड़े। बेटे ने खुद पर हमले की साजिश रची थी। इसका जैसे ही खुलासा हुआ। उसके बाद किच्छा विधायक सार्वजनिक तौर सामने आए। बेटे के कृत्य के लिए आम लोगों से लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं से माफी मांगी। पुत्र सौरभ बेहड़ से रिश्ता खत्म करने का एलान किया।



बृहस्पतिवार को सौरभ पर हुए हमले के खुलासे से पहले बेहड़ ने अपने आवास पर कहा कि सौरभ ने जो कुछ किया उसके लिए सारे समाज, सभी राजनीतिक पार्टी, पुलिस अधिकारियों से मांफी मांगता हूं। जिन लोगों से पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की, उनके परिवारों से भी मांगी मांगता हूं। पता नहीं था कि अपना ही सिक्का खोटा निकलेगा। यह बातें कहते-कहते किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ फफक पड़े। रोते हुए कहा कि मामले का खुलासा करने के लिए उन्होंने सीएम का आभार जताया। कहा कि सौरभ के उसकी पत्नी के बीच आपसी मतभेद थे। वह उन्हें बताता तो वह उसका समाधान करते। शादी के बाद ही उसे अलग कर दिया था। उसने जो मांगा उसका पूरा हक दिया। उसने मुझे किडनी दी इसलिए उससे लगाव थोड़ा बढ़ गया था लेकिन उसने जो कृत्य किया उसके लिए वह माफी लायक नहीं है। सौरभ से अब कोई संबंध नहीं है। उसने समाज में मेरी छवि खराब की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की सेवा करते रहे हैं। उनके एक कहने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके लिए खेद है। शायद ऐसा कोई कर्म किया होगा जिसकी सजा मिली। पुलिस ने आंखें खोली। अंत में भी बेहड़ ने फफकते हुए पूरी जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

-

गलत किया तो कड़ी सजा मिले

बेहड़ ने कहा है कि सौरभ के इस कृत्य से उनका कोई लेना देना नहीं है। उसने जो गुनाह किया है उसकी सजा उसे मिलनी चाहिए। अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे मुजरिम भी बनाया जाए और कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि उसका दोस्त ही इस पूरी घटना के बारे में बता सकता है।



बड़े भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

सौरभ पर हुए हमले के मामले में बुधवार की देर रात बड़े भाई गौरव बेहड़ ने ट्रांजिट कैंप थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनका भाई सौरभ 18 जनवरी को अपने घर आवास विकास कॉलोनी से मेन रोड की तरफ जा रहा था। शाम करीब सात बजे अहिंसा द्वार के पास तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला किया। इसके बाद तीनों भाग गए। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी की है।
विज्ञापन


-

हमलावरों पर अवैध असलहा रखने पर कार्रवाई

पुलिस ने सौरभ बेहड़ पर साजिश के तहत हमला करने वाले तीनों हमलावरों पर भी आर्म्स एक्ट में भी एक प्राथमिकी कर ली है। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने ये कार्रवाई की। 20 जनवरी को हुई पंचायत में एसपी सिटी उत्तम सिंह चौहान ने कहा था कि 21 की रात तक हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें