फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग व्यास मुहैया करा रहा जरूरतमंदों को भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 की दूसरी लहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के बीच राधा स्वामी सत्संग व्यास ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की मुहिम फिर शुरू की है। संस्था के सेवादार होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट देने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों और ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को पैकेट मुहैया करा रहे हैं। भोजन के पैकेट के साथ ही पानी की बोतलें भी मुहैया कराई जा रही हैं। पिछले साल भी सेवादारों ने लॉकडाउन के दौरान हजारों जरूरतमंदों तक भोजन के पैकेट मुहैया कराए थे।
विज्ञापन

शहरी और 32 ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू के कारण होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों और अन्य को भोजन की दिक्कतें हो रही हैं। गोल मार्केट गुरुद्वारा सहित कुछ सामाजिक संस्थाएं ऐसे लोगों को भोजन मुहैया करा रही है। व्यास के सेवादार भारत भूषण चुघ ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा के निर्देश पर एरिया सचिव हरीश सेतिया जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट सुबह और शाम को पुलिस प्रशासन के माध्यम से वितरित करवा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें